संस्था का संकल्प  

" दुर्गा पूजा समिति , नगर पंचायत सुरसंड प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्री की पावन बेला में जाति और किसिस वर्ग के राग द्वेष से रहित भाईचारा , बंधुत्व , समभाच और सदभाव के आदर्श वातावरण में प्रत्येक जन , समाज , देश , तथा विश्व के कल्याणार्थ भारतीय अध्यात्मक एवम संस्कृति की दिव्यता तथा देवत्व का परम पवित्र प्रतीक माता श्री दुर्गा जी की वैदिक विधि विधान से पूजा का अनुष्ठान करेगी | "

 

 

दुर्गा पूजा समिति का इतिहास 

सुरसंड नगर पंचायत 

आजादी के पहले से सुरसंड में होती आ रही है मां दुर्गा की भव्य पूजा
सीमावर्ती सुरसंड में प्रत्येक वर्ष आयोजित की जा रही दुर्गा पूजा का इतिहास बहुत पुराना है। इसके स्थापना को लेकर कई मत प्रचलित हैं। स्थानीय लोगों की...

 

-----------------------------------------------------------

सीमावर्ती सुरसंड में प्रत्येक वर्ष आयोजित की जा रही दुर्गा पूजा का इतिहास बहुत पुराना है। इसके स्थापना को लेकर कई मत प्रचलित हैं। स्थानीय लोगों की माने तो ब्रिटिश शासन काल में ही जब जमींदारी प्रथा थी, तब से ही दुर्गा पूजा का आयोजन प्रारंभ हो गया था। कुछ पुराने लोगों का कहना है कि वर्ष 1903 में सुरसंड थाना की स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा का विधिवत आयोजन प्रारंभ हुआ था। कुछ लोग इसके प्रारंभ का वर्ष 1945 को मानते हैं। दुर्गा पूजा समिति से कई वर्षों जुड़े स्थानीय कपड़ा व्यवसायी कृष्ण कुमार सरावगी का कहना है कि शुरुआती दिनों में पूजा का आयोजन सुविधानुसार बाजार क्षेत्र में ही हुआ करता था। लेकिन 1955 के बाद महंथ कमल दास की स्वीकृति और स्थानीय लोगों की सहमति से पूजा स्थल गरीब नाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया जाने लगा। जो आज भी सतत जारी है।

  • नेपाल से भी पहुंचते है श्रद्धालु: भारत-नेपाल सीमा के निकट आयोजित होने से इस पूजा स्थल पर प्रत्येक वर्ष दोनों देश के सीमावर्ती गांव के लाखों श्रद्धालु पूजा में शामिल होते है। इससे दोनों देश के लोगों के बीच रोटी-बेटी का संबंध सदियों से गहरा बना हुआ है।

Recent Images

आरती श्री दुर्गा मां की
आरती श्री दुर्गा मां की
महाआरती
महाआरती
Maa स्वरूपा
Maa स्वरूपा
संध्या आरती
संध्या आरती
कन्या पूजन
कन्या पूजन
नव दुर्गा कन्या पूजन
नव दुर्गा कन्या पूजन
कलश यात्रा मार्ग
कलश यात्रा मार्ग
मंदिर पूजन
मंदिर पूजन
आचार्य निमंत्रण 2023 दिनांक 5/10/23 को शांति पूर्वक संपन्न हुआ
आचार्य निमंत्रण 2023 दिनांक 5/10/23 को शांति पूर्वक संपन्न हुआ
आचार्य निमंत्रण 2023
आचार्य निमंत्रण 2023

Our Members

भोला जी (उपसचिव)
कुंदन कुमार (सचिव)
प्रहलाद कुमार सुमन (कोषाध्यक्ष)
श्री निरंजन जी (उपाध्यक्ष)2023

Videos

दुर्गा पूजा समिति
दुर्गा पूजा समिति